यह साल आपके करियर की दृष्टि से अधिक बेहतर रहेगा। सहकर्मियों की मदद से अच्छे फल
प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहने वाला है। उन्हें बिजनेस में
अपार सफलता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य
मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी
परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं
होगा।
January 2025
मॉस में व्यापारिक अवरोध दूर होगा, रचनात्मक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी,
आर्थिक संतुलन पूर्ववत रहेगा, पड़ोसियों से वाद विवाद का भय है, स्वाभिमान पर आघात पहुंचेगा,
शारीरिक आश्स्वस्थता दूर होगी, अपयश-कलंक दूर होंगे।
February 2025
आमदनी की कमी से मन चिंतित रहेगा, व्यापारिक यात्रा संतोषजनक होगी, मानसिक
उलझनों का निवारण होगा, स्त्री -संतान का स्नेह प्रेम मिलेगा।
March 2025
परिवार में मांगलिक कार्यो का संपादन होगा, संतान से प्रसन्नता मिलेगी, जमीन
जायदाद के मामलों में व्यवधान होगा, असहनीय समाचारो की प्राप्ति हो सकती है, स्वास्थ्य ठीक
रहेगा।
April 2025
व्यक्तित्व का विकास होगा, वाक्पटुता से महत्त्वपूर्ण कार्य सफल होंगे,
दुर्जनों की संगत से सतर्क रहें, गृह, भूमि, वाहन सुख में रुकावट हो सकती है, ऋण का लेन-देन
कदापि न करें, गृह परिवार में मंगलोत्सव के योग हैं, यात्रा से धन लाभ होगा।
May 2025
इष्ट मित्र, परिवार से मेल जोल बने रहने पर कठिनाइयों से बचाव होता रहेगा, कोई
शारीरिक बीमारी होगी और दवा आपरेशन इत्यादि का खर्च बढ़ेगा, भाई और संतान से कदाचित कष्ट
मिलेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी।
June 2025
महत्त्वपूर्ण आकांक्षाये पूरी होंगी, शारीरक निरोगिता के साथ बच्चो के साथ
मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार धंधे का विकास विकास होगा, सुखद दिनचर्या में समय
बीतेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।
July 2025
अधिक आमदनी का योग है। धन संग्रह भी होगा। नौकरी करते हो, तो उसमें झंझटों के
साथ तरक्की होगी। मित्रों से विरोध, सुख में कमी, वाहन कष्ट, पुत्र चिन्ता। मासान्त में
हनुमानजी की आराधना से कष्ट दूर होगा।
August 2025
कारोबार में लाभ होगा। मित्र वर्ग से लाभ मिलेगा। व्यर्थ के खर्च से परेशान
होंगे। मुकदमे में व्यर्थ धन बर्बाद होगा। रिश्तेदारों से कलह होगी ।
September 2025
मास में सट्टा, लाटरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में
प्रगति कम ही होगी। वातावरण विशेष उत्तम रहेगा। मित्रों से सावधान रहें। मुकदमे में सफलता
और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
October 2025
राजकीय एवं न्यायालय कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों से
बचें। स्थान, पद और अधिकारियों में परिवर्तन सम्भव है।
November 2025
वाद-विवाद में विजय, नवीन कार्यों का श्रीगणेश, आधुनिक उपकरणों को खरीददारी,
स्वार्थी जनों से टकराव सम्भव है। रिश्तेदारों से वैमनस्यता दूर होगी। नेत्र पीड़ा सम्भव
है।
December 2025
स्वभाव में चिड़चिड़ाहट, उद्विग्नता कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी। धन एवं धान्य
सम्पत्ति की वृद्धि होगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुख में कमी, भोजन, शयन में
असुविधा, श्रम की अधिकता रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।