वर्ष 2021 आपके लिए बहुत सारे बदलाव लेकर आने वाला है। इस वर्ष कई क्षेत्रों में
सफलता मिलेगी, तो वहीं आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी इस समय आएँगे। अगर करियर की बात करें
तो तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जून से जुलाई के बीच के मध्य समय
में मंगल का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में होगा जिसके चलते आपको आपके कार्य क्षेत्र में काफी लाभ
होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने से उन्नति की प्राप्ति होगी।
January 2025
कार्य व्यवहार की उन्नति होगी, परन्तु आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा, भाइयो से
मिलाप होगा, शत्रुओ का नाश होगा, स्त्री सुख में वृद्धि होगी, रक्त विकार एवं पित्त जन्न
रोगो से शरीर को कष्ट होगा, यात्रा से लाभ होगा।
February 2025
व्यापारिक उन्नति होगी, धन का भी लाभ होगा, समाज में मान और ओहदा बढ़ेगा,
मित्रो से मिलाप होगा, स्त्री सुख प्राप्त होगा, यात्रा के योग बने है, मुख विकार व शरीर से
कष्ट होगा।
March 2025
कारोबार में आय कम तथा व्यय अधिक बना रहेगा, धन की हानि होगी, समाज में मान व
इज्जत पर ऊँगली उठ सकती है, मनोकामना पूर्ण नहीं होगी और मन में ही रह जाएगी। शत्रु नुकसान
पहुचायेंगे, स्त्री का सुख कम मिलेगा।
April 2025
मास में कारोबार से धन की प्राप्ति होगी, कार्य क्षेत्र में सम्मान तथा
पदोन्नति मिलेगी, शुभ कार्यो की ओर रूचि अधिक रहेगी, पारिवारिक कलह दूर होंगे, शरीर
स्वस्थ्य रहेगा ।
May 2025
कर्तव्यनिष्ठा से जीवन का विकास आवश्यक होगा। इष्ट मित्रो से दूर की मित्रता
बनाये रखने में ही भलाई है। पारिवारिक उलझनों से दूर रहे, लाभ की प्राप्ति होगी।
June 2025
विपरीत परिस्थितिओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कार्यो में धन खर्च होगा।
राजनीतिज्ञों को यथा योग्य पदाधिकार मिलेंगे। स्त्रियों का अधिक परिचय और संपर्क हानि देने
वाला होगा।
July 2025
हितैषी व सहायक लोगों की प्राप्ति होगी। वातावरण मनोनुकूल बनेगा। गृह कार्य
विधिपूर्वक से चालित रहेगा। माता-पिता से कष्ट का योग बना हुआ है।
August 2025
शासन और सरकारी अधिकारियों के सहयोग से महत्त्वपूर्ण उपलब्धि सम्भव है। निजी
हित में यदि आपको अच्छा सहायक मिल जाये, तो वांछित सहायता लेने में कोई बुराई न समझें, पर
सहायक को भली प्रकार परख लें।
September 2025
किसी आकस्मिक कार्य से लाभ होगा। मुकदमे में विजय मिलेगी। राजकीय कार्यों में
सफलता, स्वास्थ्य लाभ, परंतु पत्नी-का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उदर विकार दूर होगा।
October 2025
धन, यश, कीर्ति का विस्तार, शत्रु बाधा, भोजन, शयन की असुविधा, बड़े-बुजुर्गो
से वैमनस्यता बढ़ेगी। लिखा-पढ़ी के कार्यों में सफलता। व्यापार में लाभ। । नौकरी में
स्थानान्तरण का योग है।
November 2025
नौकरी में पदोन्नति होगी। विचारित कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों से सावधान
रहें। मन में उठे विकार दूर होंगे। झगड़े-झंझट का भय बना रहेगा। व्यापारिक कार्यो में शुभ
परिवर्तन होगा। गुप्त शत्रु पैदा होंगे। नवीन अनुभवों की प्राप्ति होगी।
December 2025
स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक शान्ति, पुण्य संस्कार की वृद्धि, परिवार,
स्त्री, संतान का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख, आमोद प्रमोद में लिप्त रहेंगें। उत्तरार्ध में
मानसिक अस्थिरता, उद्गेग तथा शरीरिक कष्ट का योग बना है। आथिक उन्नति भी होगी।