नया वर्ष आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। यह साल आपके लिये नई सफलताएं और
उपलब्धियों वाला रहेगा। 2021 में वैवाहिक जीवन और व्यापार में सफलता मिलने के भी योग आपके लिये बना
रहा है। इस वर्ष आपको अपने मार्ग में आने वाले विभिन्न विकल्पों का चुनाव करना होगा और सही वक्त पर
सही अपॉर्च्युनिटी हासिल करनी होगी तभी आप एक अच्छे वर्ष का आनंद ले पाएंगे। शनिदेव पूरा वर्ष भाग्य
स्थान में ही विराजमान रहेंगे, जो कि आपके भाग्य की वृद्धि करने का कार्य करेंगें।
January 2025
मानसिक चिंता दूर होगी, स्वाभाव में विनम्रता लाना अनिवार्य है, व्यापारिक
स्थिति संतोषजनक रहेगी, प्रबल विरोधियो का शमन होगा, आलस्य, लापरवाही का त्याग करें ।
लोकापवाद की विशेष आशंका है, बहुमूल्य पदार्थो की खरीद बिक्री न करें नुकसान होगा।
February 2025
स्वजनों से वाद-विवाद हो सकता है, क्रोध और उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकता है।
उद्योग ठीक चलेगा, उत्साह और उमंग बढ़ेगी, किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है,
नौकरी पर ध्यान देना आवश्यक है, असावधानी से हानि संभव है। यात्रा सावधानी से करें।
March 2025
कारोबार से धन का लाभ होगा, परन्तु व्यय अधिक होगा। समाज में सम्मान की हानि
हो सकती है, नए शत्रु बन सकते हैं, भाइयों से मतभेद बढ़ेगा, इष्ट मित्रो से भी रिश्ते बिगड़
सकते हैं, यात्रा में निराशा हाथ लगेगी।
April 2025
कारोबार अच्छा रहेगा, लाभ और हानि बराबर रहेगा, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि
होगी, शुभ कार्यो में विजय प्राप्त होगी । यात्रा करनी पड़ सकती है, उदर विकार, ज्वर एवं
रक्त विकार से शरीर को कष्ट पहुंचेगा।
May 2025
कृषि, व्यापार एवं नौकरी में उन्नति होगी, राजकीय उलझन दूर होगी, मुक़दमे में
परेशानी व व्यर्थ की भाग दौड़ होगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, साहसिक छमता का विकास होगा,
गृहस्थ सुख साधन में बढ़ोत्तरी होगी।
June 2025
स्त्री, संतान का सुख सहयोग मिलता रहेगा। माता-पिता का सहयोग हितकारी होगा। धन
और यश की वृद्धि का योग है, व्यापार में लाभ नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अग्नि से भय हो
सकता है, महीने का अंत शुभ नहीं होगा।
July 2025
पुरानी सम्पत्ति का सुख मिलेगा, साझे के व्यापार में, सट्टा, लाटरी से हानि।
स्वास्थ्य उत्तम होगा, दिमागी उलझनों में कमी आयेगी। गृह, भूमि, वाहन सुख होगा ।
उत्तरार्द्ध में दिमागी अस्थिरता, द्रव्य हानि, शरार पीड़ा योग बना है।
August 2025
सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विशेष सावधानी रखें, सफलता
मिलेगी। मासान्त में शरीर को कुछ कष्ट होगा। यात्रा शुभ नहीं है।
September 2025
शत्रुपक्ष से हानि सम्भव है। घर के सदस्यों से भी वैर-विरोध एवं अलगाव का
माहौल बना रहेगा। धन की हानि होगी। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। व्यापार में लाभ न होने से
मन उदासीन रहेगा। स्त्री सुख व मुकदमे में विजय होगी।
October 2025
सुख सुविधा की वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय
उत्तम है। वाहन कष्ट, मित्रों से विरोध होगा। व्यापार मन्दां चलेगा। पत्नी और पुत्र का सुख
बराबर प्राप्त होगा। मासान्त में शत्रु बाधाओं का शमन होगा।
November 2025
कारोबार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता बनेगी। परीक्षा
प्रतियोगिता में सफलता, स्वेच्छिक प्रगति होगी। चित्त प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से
प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक विचारों में परिपक्वता आयेगी। धन लाभ, वाहन सुख मिलेगा।
December 2025
मित्रों की अनुकूलता, आमदनी में कमी से मन खिन्न रहेगा। घरेलु जीवन में
अशान्ति, मन ऋण चिन्ता से ग्रस्त रहेगा। सत्कर्म से राहत मिलेगी। मन के विकार भी दूर
होंगे। गृह, भूमि, वाहन का सुख मिलेगा। अपने विरोधियों से बना भय दूर होगा।