मीन राशि के जातकों को इस वर्ष करियर के मामले में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आप इस
दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वो अपनी उच्च
अवस्था में होते हुए आपको सहयोग करते दिखाई देंगे। आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों
से बेहतर संबंध बनाकर चलने की जरूरत होगी। तभी आपके अधिकारी आपकी मेहनत को देख पाएंगे। नौकरी पेशा
जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी उन्नति और तरक्की होगी। इसलिए अपने प्रयास
और अपनी मेहनत जारी रखें।
January 2025
मॉस में कार्य व्यवहार की वृद्धि होगी, धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी अधिक बना
रहेगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आशाओं में सफलता प्राप्त होगी, शत्रुओ की तरफ से हानि की
सम्भावना है।
February 2025
कार्य-व्यवहार मध्यम रहेगा तथा आय-व्यय सम रहेगा, झगड़ो में विजय मिलेगी, मान
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मित्रों से बिगाड़ होगा, चिकित्सिक से भय मिलेगा। शरीर अस्वस्थ
रहेगा, आशाओं में निराशा हाथ लगेगी। यात्रा के कार्य नहीं बनेंगे।
March 2025
व्यापार में उन्नति होगा, धन में बढ़ोत्तरी होगी, यात्रा में जाने से लाभ होगा,
मन को प्रसन्नता मिलेगी, स्त्री एवं संतान के सुख में बढ़ोतरी होगी, अग्नि व चोरी से हानि हो
सकती है, यात्रा करना शुभ नहीं है।
April 2025
कारोबार में आय काम और व्यय अधिक रहेगा, धन की हानि होगी, लोगो से सम्मान कम
मिलेगा, संतान सुख प्राप्त होगा, शत्रुओ से क्लेश उत्पन्न होगा, मित्रो से बिगाड़ होगा, शरीर
अस्वस्थ्य रहेगा।
May 2025
मास में भाग्य पक्ष का सहयोग दुर्बल रहेगा, मेहनत और कोशिश के जरिये केवल
पारिवारिक सुरक्षा पर ही ध्यान दे। अधीनस्थ लोगो पर प्रभाव कायम होगा, मांगलिक कार्यो में
सफल होंगे।
June 2025
महीने के प्रारम्भ में स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। वृद्धजनों के स्वास्थ्य में
सुधार होगा। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अच्छे स्तर पर चलती रहेगी। मित्रों द्वारा कार्य
संपादन में सहायता मिलेगी। मन अभिलषित कार्य सिद्ध होंगे, नए संपर्क से मन हर्षित रहेगा।
July 2025
कार्यसिद्धि होगी, इष्ट मित्रों, कुटुम्बियों से सदृव्यवहार की प्राप्ति होगी।
शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यश लाभ, व्यापार में उन्नति का योग है। कृषि सम्बन्धी सुख
बढ़ेगा। आर्थिक समस्या हल होकर द्रव्य लाभ होगा।
August 2025
कार्यसिद्धि होगी, इष्ट मित्रों, कुटुम्बियों से सदृव्यवहार की प्राप्ति होगी।
शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यश लाभ, व्यापार में उन्नति का योग है। कृषि सम्बन्धी सुख
बढ़ेगा। आर्थिक समस्या हल होकर द्रव्य लाभ होगा।
September 2025
सुख-सम्पन्नता की वृद्धि होगी। उद्योग-धन्धों में लाभ, मुकदमे में विजय एवं
कार्यों की अधिकता रहेगी। शत्रु भय दूर होगा। मन में प्रसन्नता एवं उत्साह बना रहेगा।
उत्तरार्ध में चुगलखोरों से सावधान, मानसिक अशान्ति, धन लाभ होगा।
October 2025
पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी। लाटरी में हानि का योग है। सोने चाँदी
के सट्टे एवं शेयर व स्वल्प लाभ का योग बना है। व्यापार वृद्धि, शत्रुओं पर विजय, आरोग्य
वृद्धि का योग बना है।
November 2025
मासारम्भ में अपच आदि से पेट की तकलीफ बढ़ेगी, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता
मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। शत्रु बाधा का योग मासान्त में बना है, लाटरी, सट्टे
में लाभ की बजाय हानि होगी
December 2025
पूर्व मास की अपेक्षा यह मास लाभप्रद होगा तथा शान्ति मिलेगी। पुरानी आजीविका
के क्षेत्र में कठोर श्रम संघर्ष द्वारा सामान्य सुविधा बनेगी। यदा कदा स्वास्थ्य में विकार
होगा।