इस साल कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपको मिश्रित परिणामों की प्राप्ति
होगी। व्यापार करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र के संबंध में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
इस साल आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक जीवन में अचानक से खर्च में वृद्धि
नजर आएगी, जिसके चलते कुछ समय के लिए आर्थिक तंगी महसूस होगी। अपनी मेहनत अनुसार फल की प्राप्ति
होगी। इसलिए मेहनत पर विश्वास करना अधिक उचित रहेगा। विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी।
January 2025
मित्र बंधुओ से सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि
होगी, व्यापार की स्थिति में सुधार होगा, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, अथिति सत्कार, मनोरंजन
और भोजन में खर्च होगा, अग्नि और चर भय बनेगा, यात्रा इस महीने में न करें।
February 2025
मंगलोत्सव व्यवसाय में प्रगति, आर्थिक स्थिति में उतार चढाव रहेगा। शरीर में
थकावट महसूस करेंगे, घर-गृहस्थी की समस्या दूर होगी, जटिल समस्याओ का समाधान करना होगा।
March 2025
मॉस के आरम्भ में प्रभाव एवं ख्याति की वृद्धि होगी, नौकरी करने वालो की
उन्नति होगी, अन्न, धन, वस्त्रादि की प्राप्ति होगी, शत्रु से चिंता दूर होगी, वायु, पित्त
प्रकोप से शरीर को कष्ट होगा ।
April 2025
मास में व्यापारिक प्रगति होगी, मनोवांछित कार्य पूर्ण होंगे, विश्वसनीय लोगो
से धोखा मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में सफलता prpat होगी, संतान पक्ष से मन असंतुष्ट होगा,
व्यापारिक यात्रा संतोषजनक होगी।
May 2025
मासारम्भ में व्यापार से साधारण लाभ होगा, आजीविका के क्षेत्र में कठोर श्रम
संघर्ष द्वारा सामान्य सुविधा रहेगी, उच्चवर्गीय लोगो से अनुकूलता मिलेगी, अंत में व्यापार
से संघर्ष के साथ उन्नति होगी, वाहन कष्ट संभव है।
June 2025
शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, कार्य में लाभ प्राप्त होगा, पुराने
शुभचिंतको के सद्प्रयास से लाभ मिलेगा। देव आराधना से लाभ निश्चित है।
July 2025
जीवन में शान-शौकत बढ़ेगी। गृह निर्माण आदि में विशेष खर्च होगा। व्यापार में
साधारण लाभ होता रहेगा। शत्रुओं का शमन होगा। विद्यार्थियों को श्रम लाभ मिलेगा।
August 2025
मासारम्भ में आथिक व्यवसाय में भाग्य का समुचित सहयोग प्राप्त कर एवं कर्म
तत्परता द्वारा अपनी जड़ मजबूत कर सकते हैं। गृह, वाहन सुख, धर्म में श्रद्धा, उत्तरार्ध
में मानसिक चिन्ता , व्यर्थ के भ्रमण का योग बना है।
September 2025
परिवार में मतभेद रहने की आशा है। धन संचय में बाधा आयेगी। उदारजनों से
मित्रता होगी। यात्रा करनी होगी।
October 2025
साहस की वृद्धि, दौड़ धूप की अधिकता, गुप्त शत्रु भय और भाइयों से द्वेष का
योग है। शेयर बाजार में लगी पूंजी लाभ देगी। बाद-विवाद में कामयाबी की आशा बनेगी। मामा पक्ष
को कष्ट होगा । दाम्पत्य जीवन सुखी होगा !
November 2025
यह मास स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उत्तम नहीं है। व्यापार में लाभ हानि की
समानता रहेगी, घर परिवार के मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहना पड़ेगा। मासान्त में शारीरिक
दुर्बलता दूर होगी।
December 2025
स्वास्थ्य में सुधार होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता सतायेगी। आयु एवं जीवन के
लिए चिन्तित रहना होगा। मातृपक्ष व पितृपक्ष से कष्ट व चिन्ता बनेगी।