आपकी राशि में शनि और गुरु की युति आपको भाग्य का साथ प्रदान करेगी, जिस कारन आप अपने
करियर में बिना रुके लगातार आगे बढ़ते जाएंगे व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है।
आर्थिक जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में परेशानी आएंगी, लेकिन वर्ष के मध्य भाग में धन की आवाजाही
आपकी आर्थिक तंगी को दूर करेगी। राहु वर्ष के मध्य में आपको धन लाभ करने के कई अवसर देंगे। परिवार
में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा परिवार में किसी का विवाह होने के कारण सामाजिक
रूप से आपका परिवार आगे बढ़ेगा।
January 2025
गृह परिवार में किसी आनंद उत्सव का सुख प्राप्त होगा, चिरवांछित कार्यो में
सफलता मिलेगी, स्वजनों से कलह दूर होगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, द्रव्य लाभ होगा, इष्ट
मित्रो से मुलाकात हो सकती है , आरोग्य एवं आनंद की प्राप्त होगी।
February 2025
परिश्रम से अभीष्ट लाभ होगा, व्यवसाय में सामान्य प्रगति होगी, यात्रा में
सफलता मिलेगी, द्रव्य लाभ होगा। स्त्री एवं संतान से सम्बन्ध मनोकुल रहेगा। चित्त प्रसन्न
होगा। रोग-ऋण एवं रिपु बाधा से मन दुखी रहेगा।
March 2025
व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी, कार्य सिद्धि के लिए अधिक श्रम करना होगा,
आर्थिक कठिनाइया बढ़ेगी, पुराने सहयोगियों से संपर्क बढ़ने का प्रयास करें, सत्पुरुषों की मदद
से नए पड़ एवं अधिकार मिलेंगे, बिगड़ा कार्य बन जायेगा।
April 2025
मास में कुटुम्बियों एवं बड़े लोगो का समागम होगा, शत्रुओ का पराभव, मित्र वर्ग
से सहयोग प्राप्त होगा, व्यपार में उत्तम एवं फलदायी योग बना है, क़ानूनी विवाद में विजय की
प्राप्ति होगी, व्यक्तित्व का विकास होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
May 2025
पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह सहयोगादि पर्याप्त हो तो पारिवारिक
वातावरण शांत रहेगा, पदोन्नत्ति, स्थानांतरण अथवा उन्नत पद स्थापना का शुभ अवसर प्राप्त
होगा। मन अशांत रहेगा, शरीर का ख्याल रखें, यात्रा से लाभ होगा।
June 2025
पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा, और सहयोग भी प्राप्त होगा।
पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।पदोन्नति, स्थान्तरण अथवा उन्नत पद स्थापना का अवसर मिलेगा।
शरीर का ख्याल रखें, यात्रा शुभ रहेगी।
July 2025
व्यवसाय पक्ष उत्तम रहेगा। आर्थिक और व्यवसायिक विस्तार का योग है।
उत्तरार्द्ध में संतान सम्बन्धी चिन्ता, मित्रों द्वारा सहयोग। उदरजन्य रोग द्वारा कष्ट भी
होगा।
August 2025
मासारम्भ में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। स्वजनों से
मिलाप, शिक्षा-दीक्षा में तरक्की मिलेगी। उत्तराद्ध में अन्न, द्रव्य, वस्त्राभूषणादि का
लाभ होगा। रोग या चोट से कष्ट मिल सकता है। यात्रा न करें, खर्च अधिक होगा।
September 2025
स्त्री, संतानादि का सुख उत्तम-मिलेगा। नौकरी में तरक्की, निजी कार्यों में
मित्र शुभ चिन्तक सहायक होंगे। व्यापार से लाभ, यशोगान, वाहन सुख मिलेगा। मासान्त में
शारीरिक कष्ट कुट॒म्बीजनों से चिन्ता बनेगी।
October 2025
यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मौसमी पीड़ा, दौड़-धूप की अधिकता
रहेगी। माता-पिता का उत्तम सुख रहेगा। स्थानान्तरण का योग। मेहनत से सभी कार्य पूर्ण होंगे।
November 2025
दिमागी तनाव रहेगा। नेत्र पीड़ा उन्नति में बाधा बनेगी। कार्य व्यवस्था अधिक
बनेगी। भोजन, शयन कंष्ट होगा। मध्य मास बाद सुधार होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता
मिलेगी। मानसिक सुख मिलता रहेगा।
December 2025
छोटे-मोटे तनाव के कारण महत्त्वपूर्ण लाभ से वंचित रहेगा। मित्रों से विवाद
होगा, कार्य सिद्ध न होने देंगे। व्यापार कार्य हाथी की चाल से चलता रहेगा। पर परिवार में
विशेष सुख प्राप्त होगा। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मास में ऋण का
लेन-देन कदापि न करें। यात्रा उत्तम होगी।